Please wait

ममता ने कहा : केंद्रीय एजेंसी के जरिए नई पीढ़ी को परेशान कर रही भाजपा, हिम्मत से लड़ेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पेन रवाना होने से पहले मीडिया से बात की है। उन्होंने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को भेजे गए ईडी के नोटिस को लेकर गंभीर आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को केंद्रीय एजेंसी के जरिए परेशान किया जा रहा है लेकिन हिम्मत से लड़ेंगे और जवाब देंगे।

11 Sep 2023

ममता ने कहा : केंद्रीय एजेंसी के जरिए नई पीढ़ी को परेशान कर रही भाजपा, हिम्मत से लड़ेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पेन रवाना होने से पहले मीडिया से बात की है। उन्होंने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को भेजे गए ईडी के नोटिस को लेकर गंभीर आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को केंद्रीय एजेंसी के जरिए परेशान किया जा रहा है लेकिन हिम्मत से लड़ेंगे और जवाब देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा कि अभिषेक को हर वक्त परेशान किया जा रहा है। उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक को मुकदमे के लिए बार-बार निचली अदालत, हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तक दौड़ना पड़ता है! उनके ख़िलाफ़ क्या सबूत है? उन्होंने कहा कि दरअसल उन्होंने युवा पीढ़ी को निशाना बनाया है लेकिन नई पीढ़ी को ये सब मंजूर नहीं है। साहस के साथ लड़ेंगे।

दरअसल बुधवार को आईएनडीआई गठबंधन की बैठक होनी है। जिस समिति की बैठक होगी उसमें अभिषेक बनर्जी भी एक सदस्य हैं। उसी दिन ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है।

सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया गया है, वह मुझे ठीक नहीं लग रहा है। कई तरीके हैं। जांच होने दीजिए। इसलिए मैंने बदले की भावना से किसी को जेल भेजा, यह ठीक नहीं है।

ममता ने कहा कि आज सरकार आपकी है। बाकी लोग कल आएंगे। तो फिर वे आपके विरुद्ध ये काम करने की साज़िश भी रचेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News